घायल मजदूर की मौत

सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में निर्माणाधीन ओवरब्रिज में मजदूरी करने वाले 22 वर्षीय युवक को वुधवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी गम्भीर रूप से घायल युवक को ओवरब्रिज के ठेकेदार ने घर छोड़ दिया जिसकी मौत हो गई जानकारी पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा मजरे अम्बोर निवासी 22 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र जगमोहन लखनऊ स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माणधीन ओवरब्रिज में मजदूरी करता है । वुधवार की शाम को अज्ञात बुलेरो ने टक्कर मार दी जिससे पंकज गम्भीर रूप से घायल हो गया। ओवरब्रिज के ठेकेदार ने घायल का इलाज कराने के बजाय उसके घर लाकर छोड़ दिया जिसकी रात्रि में मौत हो गयी। जानकारी पर पहुँची सफदरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

Don`t copy text!