मसौली बाराबंकी। पुलिस महानिदेशक हितेश कुमार अवस्थी के निर्देश पर गुरुवार को चलाऐ गये सघन चेकिंग अभियान में मसौली पुलिस ने गहरैला मोड़ से दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 32 पव्वा अवैध शराब बरामद की है। गुरुवार को पुलिस महानिदेशक हितेश कुमार अवस्थी के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत के निर्देश पर चैकी प्रभारी सआदतगंज पण्डित त्रिपाठी, हेड कॉन्स्टेबल आजाद यादव भैरमपुर के निकट चेकिंग अभियान चलाया रहे थे तभी दो व्यक्ति वाहन से उतर कर गहरैला की जाने लगे तभी पुलिस को देख दोनों भागने लगे जिस पर पुलिस ने दौड़ा कर जमातलाशी ली तो दोनों अभियुक्तो के पास अलग अलग झोलो में 32 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस की गिरफ्त में आये रंजीत कुमार रावत पुत्र सन्तराम के पास से 17 पव्वा व अमरनाथ पुत्र रामलाल के पास से 15 पव्वा शराब बरामद हुई दोनों अभियुक्त थाना क्षेत्र के ग्राम टेरासानी के रहने वाले है जो शराब बेचने जा रहे थे। वही चेकिंग अभियान में बिना हेल्मेट एव सीट बेल्ट न लगाने वाले 25 वाहनों का चालान किया गया। इसी क्रम में सफदरगंज चैराहे पर पुलिस महानिदेशक हितेश अवस्थी के निर्देश पर की रेण्डम वाहन चेकिंग अभियान में 74 वाहनों का चालान किया गया।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

