देवा बाराबंकी। देवा मेला में आने वाले जायरीन के स्वास्थ्य से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के स्वास्थ्य विभाग एकदम अलर्ट है देवा मेला संस्कृतिक पंडाल के पीछे स्वास्थ्य विभाग का एक स्टाल लगाया गया है इसमें आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, एलोपैथिक की दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। देवा सीएससी अधीक्षक राधेश्याम गौड़ जो देवा मेला नोडल अधिकारी बनाए गए हैं उन्होंने बताया कि सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर लगने वाले इस राष्ट्रीय स्तर देवा मेला आज से प्रारम्भ हो रहा है जो 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस मेले में देश विदेश के कोने-कोने से भारी संख्या में (जायरीन) मजार शरीफ पर जियारत करने आते है। साथ ही विशिष्ट लोगो का आगमन निरन्तर देवा में बना रहता है। जिसको देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव द्वार मेले में 32 कुशल डॉक्टरों की टीम लगाई है और मरीजों के सुविधा लिए चार एंबुलेंस भी लगाई गई है। एंबुलेंस चालको का नंबर और नाम डिस्प्ले पर प्रसारित किया जाएगा जिससे मेले में आने वाले जायरीनो को असुविधा ना हो।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

