भाजपा के लिए देश सर्वाेपरि: अर्चना मिश्रा भाजयुमो का जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग बुद्धवार को नगर पालिका सभागार में सम्पन्न हुआ। भाजयुमो कार्यकर्ताओं को चार सत्रों के माध्यम से भाजपा की रीति-नीति से परिचित कराया गया। उद्घाटन सत्र में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने संघ विचार परिवार विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। अपने बौद्धिक में उन्होंने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य अनुशासित, संस्कारित व्यक्ति का निर्माण करना एवं भारत को परम वैभव पर ले जाना है। बताया कि तात्कालिक आवश्यकताओं के मद्देनजर महिला, मजदूर, विद्यार्थी, राजनैतिक, सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में देश हित को केंद्र पर रखकर कार्य प्रारंभ हुआ और कई संगठन बने,जिन्हें विचार परिवार कहते हैं। द्वितीय सत्र में वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्य पद्धति विषय पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह तथा तृतीय सत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। समापन सत्र को प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने सम्बोधित किया। भाजपा का इतिहास एवं विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर के संघर्षों से कार्यकर्ताओं को वाकिफ कराया। कहा कि 1952 के चुनाव में जनसंघ के केवल 03 सांसद चुने गए थे जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 303 सांसद जिताकर देश मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। कहा कि भाजपा ने धारा 370, तीन तलाक, नागरिकता संशोधन कानून, रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण जैसे अपने प्रमुख चुनावी वादों को पूरा कर दिया है। उन्होंने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, नाना जी देशमुख, अटल बिहारी बाजपेयी सहित कई संस्थापकों के त्याग,सत्यनिष्ठा और संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मोर्चा के जिला महामंत्री सर्वेश अवस्थी ने सन्चालन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, सांसद उपेंद्र रावत, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शाही, राहुल गुप्ता, ब्रजेश रावत, सत्या पंडित, रवि आर वर्मा, पुलकित त्रिवेदी, विवेक राजपूत, शिवम सिंह, अंकित वैश्य, विशाल सिंह रंजीत लोधी आदि मौजूद रहे। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

