बाढ़ क्षेत्र का सांसद उपेन्द्र ने लिया जायजा अधिकारियों को किया निर्देषित
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। बुधवार को तहसील सिरौलीगौसपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सनावां, तेलवारी, टूटरु, टटेरुआ, परसा आदि गांवों का सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने जायजा लिया। वहां पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और हरसम्भव मदद का आश्वसन दिया इसके लिए तत्काल दूरभाष से सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर निर्देशित किया। इसके उपरांत सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने प्रथम चरण में छूटे गाँव सिरौलीगुंग, कोठीडीह, बेहड व सरहदा के बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ प्रभावितों के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। सांसद श्री रावत ने लोगों को बताया कि दूसरे चरण की राहत सामग्री का वितरण बाढ़ प्रभावितों को कल से किया जायेगा। जिसके लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर एमएलसी अंगद सिंह, संतोष पांडेय, विनोद सिंह, अजीत सिंह, स्वतन्त्र सिंह, सोनू सिंह, मुनीश सिंह, नीरज दास, बृजेश दीक्षित, सौरभ शुक्ला, शिवकुमार शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

