महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। नारी समाज वर्तमान परिवेश में पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत होने के लिए आत्मनिर्भर बनना चाहिए। नारी समाज वर्तमान परिवेश में पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं है परन्तु ग्रमीण क्षेत्र में शिक्षा की कमी होने के कारण तमाम महिलाएं घरेलू हिंसा से लेकर शारिरिक शोषण की शिकार हो रही है ऐसी महिलाओं में शसक्तीकरण करने की जरूरत है।
पंचायत भवन बड़ागाँव में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त बनने का आहवान करते हुए उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव ने कही।उन्होंने कहा कि आप लोग शिक्षा के साथ साथ सुरक्षा के लिए भी सजग हो हो उन्होंने ने कहा पुलिस सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है आप लोग किसी भी तरह की समस्या को नजरअंदाज न करे पुलिस को सूचना दे।तथा डायल 1090 व डायल112 को डायल करे पुलिस आप लोगो के सहयोग के त्तपर रहेगी। उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव ने सुरक्षा के प्रति समाज के लोगो को भी जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि हर महिला किसी की बहन व बेटी होती है। हर माँ बाप की जिम्मेदारी बनती है कि बेटियों की ऐसे परवरिश करे जैसे पुत्र की जाती हैं।तथा बालिकाओ के रहन सहन पर विशेष ध्यान दे कि कही हमारी बेटी किसी के उत्पीड़न का शिकार तो नही हो रही है और लोकलाज के कारण अपनी परेशानी बता नही पा रही हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, किरन गौतम, पुष्पा देवी, शोभादेवी, जलवंती, कृष्णवती सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

