दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने दुर्गा मंदिर मसौली बाजार में पुलिस टीम को अंग वस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। नवरात्रि एव दुर्गा पूजा महोत्सव को सकुशल सम्पन कराने पर बुधवार को दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने दुर्गा मंदिर मसौली बाजार में पुलिस टीम को अंग वस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । दुर्गा पूजा समिति मसौली बाजार के अध्यक्ष प्रेमनन्द वर्मा, राजन सोनी ने पुलिस टीम का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने नवरात्र व दशहरा त्योहार को सकुशल निपटाने के लिए जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह, कस्बा प्रभारी सुधीर कुमार यादव, हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश शुक्ला, पप्पू यादव  कांस्टेबल गणेश बाबू, सहित स्टाफ को अंग वस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष प्रेम नन्द वर्मा, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, पिन्कू सैनी, रामसरन सोनी, संतोष नाग, श्री शिवकैलाश नाग, आकाश गुप्ता, अयोध्या नाग, बाबा रामलला दास, राजा गुप्ता, दिलीप नाग आदि लोग उपस्थित थे

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!