कौन बनेगा नन्हा कलाम, के दुसरे राउंड में दो हजार से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा : डॉ० डी० बी० सिंह

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ० प्र० के महानिदेशक श्रीमान कुमार कमलेश, निदेशक डॉ० वेद पति मिश्र, सचिव श्रीमान आई डी राम, संयुक्त निदेशक इं० राधेलाल तथा जिला प्रशासन के सहयोग एवं मार्गदर्शन में जिला विज्ञान क्लब लखनऊ के समन्वयक एवं डा० शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के एशोसिएट डीन छात्र कल्याण प्रो० (डॉ०) डी० बी० सिंह के नेतृत्व में जिला विज्ञान क्लब लखनऊ की टीम के अथक प्रयास से प्रथम चरण में शामिल लगभग २ लाख छात्रों में से द्वितीय चरण हेतु चयनित २११५ छात्रों के मध्य उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल एवं राजकीय सैनिक स्कूल सरोजिनी नगर में सम्पन्न प्रतियोगिता में नन्हा बनने के लिए बच्चों में होड़ से लगी हुई है… इसके लिए सेकंड लेवल की परीक्षा में लगभग दो हजार बच्चों ने हिस्सा लिया.. जिसमें से १५ बच्चों को नन्हा कलाम तथा २०० बच्चों को सान्तवाना पुरस्कार के साथ ही साथ विज्ञान गुरु गौरव पुरस्कार हेतु शिक्षकों को चुना जायेगा…इसमें चयनित बच्चों को इक्कीस हजार, ग्यारह हजार, इक्यावन सौ की स्कॉलरशिप दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो महरूफ मिर्जा ने कहा कि इस नन्हा कलाम प्रतियोगिता के ज़रिये बच्चों के अंदर छिपे टैलेंट को एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाना है… इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में २ लाख बच्चों ने हिस्सा लिया.. जिसमे २११५ बच्चे सेकंड राउंड के लिए क्वालीफाई हुए… सेकंड राउंड में पास होने वाले बच्चों को समय-समय पर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाता रहेगा जो बच्चों को नन्हा कलाम बनने के लिए सहायक होगा… इसके बाद आखिरी चरण का एग्जाम आयोजित किया जायेगा और इन छात्रों में से स्टेट गवर्नमेंट और डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की एकमुस्त स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर नंदिनी कालेज आफ स्पेशल एजुकेशन की प्रबंधिका डॉ० विनीता सिंह, सुभाष चंद्र बोस पी०जी०कालेज के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नीरज कुमार, दयानंद बछरावां पी० जी० कालेज के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, कर्नल उदय प्रताप सिंह, डॉ० रेनू सिंह, श्री राय, इला चित्राशी, आलोक कुमार, के एल शर्मा, समृद्धि कुंवर, डॉ देशदीपक, डॉ नसीम सिद्दीकी, डॉ प्रवीण कुमार आदि अनेक शिक्षकों ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!