किसान जन जागरण अभियान में शामिल कांग्रेसजन

किसानों को लागत मूल्य भी नही मिल रहा है-कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा किसान जन जागरण अभियान

टावा। कांग्रेस पार्टी द्वारा 40 दिवसीय किसान जन जागरण अभियान के जिला प्रभारी अंशु तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं द्वारा नई मंडी परिसर में किसानों की समस्याएं सुनी गईं तथा किसानों के मांग पत्र भरे गए।
कांग्रेस पार्टी के किसान जन जागरण अभियान के जिला प्रभारी अंशु तिवारी ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है किसानों के साथ सरकार द्वारा छल किया जा रहा है। सरकारी क्रय केंद्रों की हालत किसी से छुपी नहीं है किसान अपना अनाज औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों का लागत मूल्य भी नहीं निकल रहा है और वह दिन प्रतिदिन कर्जे में डूब रहा है। उपस्थित किसानों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने स्वयं किसानों की मांग पत्र भी भरे और बताया कि प्रदेशभर से करोड़ों किसानों के मांग पत्र सरकार को भेजे जाएंगे।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, उदयभान सिंह, आर.बी. पाल, रामजीवन कुशवाहा, सरवर अली, जितेंद्र सिंह पाल, अमित अग्निहोत्री, महिपाल शाक्य, पदम दुबे, हिमांशु पाल, आदि लोग उपस्थित रहे।

Don`t copy text!