इटावा। जिला अग्रणी बैक प्रबन्धक कृष्ण कुमार न बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के संतृप्त लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने हेतु भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पात्र किसानों को केसीसी ऋण वितरण हेतु विशेष पखवाड़ा 22 फरवरी तक मनाया जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र लगभग दो लाख किसानों को केसीसी प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को इस विशेष पखवाड़े में आच्छादित करने हेतु संबन्धित अधिकारियों व बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए है।
इसके साथ ही जिन पीएम किसान लाभार्थियों का किसान क्रेडिट कार्ड बना हुआ है, वह अपना लिमिट बढ़ाने के लिए तथा निष्क्रिय किसान क्रेडिट कार्ड खाताधारक उसे सक्रिय कराने या नयी किसान क्रेडिट कार्ड जारी कराने हेतु अपनी बैंक शाखा से सम्पर्क करें, इसी के साथ जो किसान कृषि हेतु किसान क्रेडिट कार्ड ले चुकें है और वे पशुपालन एवं मत्स्यपालन कर रहें है, वे भी इन कार्यों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड का आवेदन कर सकते है। उन्होने कहा है जिस बैंक में किसान सम्मान निधि खाता है उस बैंक से किसान संपर्क कर केसीसी बनवाएँ। एक लाख साठ हजार ऋण सीमा तक कृषि भूमि बंधक करना अनिवार्य नहीं है। केसीसी बनाने के लिए बैंक द्वारा दिए गए एक पन्ने का फॉर्म व खसरा खतौनी, तीन रंगीन फोटो, आधार कार्ड बैंक में जमा करना होगा।
Related Posts

