कौन बनेगा नन्हा कलाम में दिव्यांगों छात्रों के साथ लगभग दो हजार छात्रों ने दी परीक्षा: डॉ० डी० बी० सिंह
https://www.smnews24.com/?p=5633&preview=true
बाराबंकी । जिला विज्ञान क्लब द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के जूनियर 6,7,8 व सीनियर 9,10 के छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार एवं विज्ञान के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग ”कौन बनेगा नन्हा कलाम” योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ० प्र० के महानिदेशक श्रीमान कुमार कमलेश, निदेशक डॉ० वेद पति मिश्र, सचिव श्रीमान आई डी राम, संयुक्त निदेशक इं० राधेलाल एवं जनपद के जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी श्री मनीष बंसल, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० मुकेश कुमार सिंह, मंण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ० दिनेश कुमार के सहयोग से प्रारम्भ की गई है। जिसकी परीक्षा प्रातः 10 बजे से 3 बजे के मध्य जूनियर एवं सीनियर वर्ग में राजकीय सैनिक स्कूल एवं उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, सरोजिनी नगर में सम्पन्न हुई। परीक्षा दौरान जिला विज्ञान क्लब लखनऊ के समन्वयक एवं डा० शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के एशोसिएट डीन छात्र कल्याण प्रो०(डा०) डी० बी० सिंह, उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य कर्नल उदय प्रताप सिंह, राजकीय सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्या डा० रेनू सिंह, डॉ० नीरज कुमार, श्री कृष्ण लाल शर्मा, इला चित्राशी, आर के जौहरी, परशुराम राय आदि ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो महरूफ मिर्जा ने कहा कि जनपद लखनऊ में संचालित “कौन बनेगा नन्हा कलाम” एक अभियान प्रेरित कार्यक्रम के रूप में कार्य कर रहा है। जो स्वास्थ्य-रक्षा, चिकित्सा, ऊर्जा-संरक्षण, पर्यावरण-उन्मूलन, स्वच्छता-मिशन, कौशल-विकास, ई-प्रशासन के क्षेत्र में देश से जुड़ा जनपद राष्ट्र का भविष्य है जो कहीं पिछड़ न जाये तथा जनपद को मानचित्र मे नवाचार एवं वैज्ञानिक के रूप में अंकित हो तथा जनपद के हर बच्चे पर छिपी प्रतिभा को परखने व बच्चों को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से जनपद के समन्वयक डॉ डी बी सिंह जी ने प्रदेश ही नहीं देश में पहली बार दिव्यांग छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की विशिष्टता के विषय में मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ० दिनेश कुमार ने प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक अनूठा प्रयोग है जिसमें सकलान्ग के साथ ही साथ दिव्यांग छात्रों ने प्रतिभाग किया इस हेतु जिला विज्ञान की टीम विशेषकर समन्वयक प्रो० (डॉ०) डी० बी० सिंह बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ० डी० बी० सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद के प्रथम चरण में लगभग २,००० विद्यालयों के लगभग २,००,००० छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें २,११५ छात्र-छात्राओं ने द्वितीय चरण हेतु सफलता प्राप्त की इसके उपरांत तृतीय चरण के प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं में १५ नन्हे कलामों को नगद धनराशि, मोमेंटो, पुरस्कार, गिफ्ट एवं २०० कलामों को मेडल, पुरस्कार, गिफ्ट एवं विज्ञान गुरु गौरव सम्मान में नगद धनराशि, मोमेंटो, पुरस्कार, गिफ्ट चतुर्थ चरण में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर विज्ञान भारती के प्रान्तीय संगठन मंत्री श्रीमान श्रृयांश मंडलोई, पूर्व डिप्टी एसपी एवं आपना दल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी, डॉ विनीता सिंह, डॉ नीरज कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ नसीम सिद्दीकी, डॉ लक्ष्मन सिंह, डॉ दीपक, डॉ अखिलेश आदि के साथ ही साथ विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया।

