धान खरीद में निर्धारित मानको में सरकार दे छूट: अनुपम वर्मा भाकियू ने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक जिला कार्यालय गोकुल नगर में संपन्न हुई आज की बैठक में सामूहिक विवाह व निकाह समारोह में उत्कृष्ट योगदान करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया। आगामी समय में सरकार द्वारा धान की खरीद व रबी की फसलों के समर्थन मूल्य निर्धारण पर भी चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि धान की खरीद के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानकों में सरकार को छूट दे चाहिए क्योंकि बेमौसम बारिश होने से धान की गुणवत्ता में कमी आई है और सरकार ने यदि धान को खरीदने में सरकार ने आनाकानी की तो आंदोलन किया जाएगा। अयोध्या मण्डल मुख्यालय पर हो रही महापंचायत में बाराबंकी सफदरगंज दरियाबाद रेलवे स्टेशनों पर समय 9 बजे भारी संख्या में पहुँचकर महापंचायत सफल बनाने हेतु 9 नवम्बर को ब्लॉक की मासिक बैठकों हेतु जिला पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल,डॉ हरिओम गिरीश चन्द्र वर्मा, सतीश वर्मा रिंकू, हौसिला प्रसाद वर्मा, सनत आदि लोग उपस्थित रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

