देवा, बाराबंकी। नशे में धुत तेज रफ्तार होंडा अमेज गाड़ी चालक ने एक 15 वर्षीय लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनो आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए जहां उसकी इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे उसके पैतृक गांव भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना रामनगर के चांदपुर गांव निवासी विश्राम यादव की 15 वर्षीय पुत्री रूबी यादव देवा मेला देखने अपने मौसा के घर कोतवाली देवा अंतर्गत ग्राम इस्माइलपुर में आई हुई थी। गुरुवार की शाम रूबी अपने मौसी मौसा के साथ खेत से वापस आ रही थी कि अचानक इस्माइलपुर गांव रोड पर पीछे से आ रही होंडा अमेज गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रूबी यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को उसके पैतृक गांव भेज दिया है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि चालक ने लड़की को कुचलने से पहले किसी पुलिस कर्मी को भी टक्कर मारी थी। गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि इस्माइलपुर गांव के अंदर पहुंचते ही उसने एक बिजली के खंभे को धराशाई कर दिया और जाकर नीम के पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। धड़ाम की आवाज सुनते ही ग्रामीण दौड़ पड़े और ड्राइवर को पकड़ लिया जिसे पुलिस के हवाले किया जाना भी चर्चा में है। देवा पुलिस के मुताबिक मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
Related Posts

