नसबंदी के बाद बिगड़ी विवाहिता की हालत, मौत
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। दातागंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता की नसबंदी दातागंज सीएचसी पर लगे कैंप पर 18 अक्टूबर को करायी गयी थी। आरोप है कि नसबंदी के बाद इन्फेक्शन फैल गया, जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शुक्रवार रात को हालत बेकाबू होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम को भेजा है।

मामला दातागंज के गांव धरेली निवासी बेचेलाल की पर पांच बेटी व दो बेटे हैं। 18 अक्टूबर को बेचेलाल ने पत्नी सावित्री देवी को दातागंज सीएचसी पर लगे सरकारी कैंप पर ले जाकर नसबंदी करायी थी। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद विवाहिता की हालत बिगड़ गयी। परिजन उसको लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसको भर्ती किया गया। गंभीर हालत में उसको मेडिकल कॉलेज में ले जाकर भर्ती करा दिया। शुक्रवार की रात 9 बजे वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसको बरेली लेकर जाकर रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति ने पुलिस को लापरवाह स्वास्थ्य कर्मचारियों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

