सपाईयों ने वृद्धाश्रम में मनाई दीपावली, बांटी मिठाई

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। नगर के सफेदाबाद स्थित भुहेरा वृद्धा आश्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने आश्रम में रह रहे माता पिता तुल्य वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुषियां बांटी। इस मौके पर चूरा, खिलौना, दीया और मिठाई देकर उन्हें बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया। जिला प्रवक्ता/सचिव वीरेंद्र प्रधान ने बताया कि रविवार को मातृ पितृ सदन जब सपा पदाधिकारी पहुंचे तो सभी बुजुर्ग लोग खुशी से झूम उठे। उन्हें लगा कि उनका कोई अपना उनसे मिलने आ गया। ये देखकर हम लोग की आंखें डबडबा गई और भावुक हो गए। उनका प्यार देखकर दीपावली का पर्व सार्थक साबित हुआ। हमारे नेता एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेष यादव हमेषा कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने माता पिता, बुजुर्गों, गरीबों, पीड़ितों और जरूरतमंदों की मदद करना ही समाजवाद का ध्येय रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हुमायूं नईम खान, अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव हसमत अली गुड्डू, सरथरा प्रधान शरीफ कुरैशी, अमदहा प्रधान गुड्डू मौर्य, राजेंद्र वर्मा, जय शंकर वर्मा, आदिल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!