दीवाली में कोई भूखा नहीं सोएगा: मंजू सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के भूइरी गांव में बांटी राहत सामग्री
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के तत्वावधान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के भूइरी गांव में दीपावली के मौके पर 151 परिवारों को चावल, दाल, हल्दी, नमक, आलू, वस्त्र तथा बच्चों को बिस्किट दे बाढ़ पीड़ितों की सहायता की गई। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ की प्रदेश सचिव श्रीमती मंजू सिंह ने ग्रामीणों का दुख बांटते हुए कहा कि अक्टूबर माह में अतिवृष्टि और बाढ से भूइरी गांव में फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यत् हो गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ ग्रामीण परिवारों के साथ खड़ी है। उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करते हुए आगे भी राहत सामग्री बांटी जाएगा। महासंघ का ध्येय है कि कोई भी पीड़ित परिवार दीपावली पर भूखा नहीं सोएगा। उम्मीद है आप सभी के घरों में कुछ दिन चूल्हा जरूर जलेगा, दीवाली हषोल्लास के साथ मनाई जाएगी। भूईरी ग्राम निवासी महेश प्रजापति ने इस वितरण कार्य हेतु अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा सिंह, श्रीमती सीमा राव जिला संयोजक, श्रीमती कनक सिंह, शालू सिंह, जूही सिंह तथा श्रीमती अंशु सिंह आदि महिलाएं व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

