सफदरगंज चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला सहित तीन घायल…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सफदरगंज मुख्य चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला सहित बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये जिन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायलों की हालात गम्भीर होने के कारण ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी पप्पू पुत्र पुत्तुलाल अपने 19 वर्षीय पुत्र मनदीप पुत्र पप्पू लाल के साथ अमदीपुर निवासी अपनी बहन सुमन पत्नी जयपाल के साथ बाइक नम्बर यूपी 32 वी 0121 स जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर कडेरा में फाइलेरिया की दवा लेने गया था वापसी के दौरान हाईवे पर स्थित सफदरगंज चौराहे पर हाईवे पार करते समय अयोध्या की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनो गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालात गम्भीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया जिसमें सुमन व मनजीत की हालात नाजुक बनी हुई है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!