करेंट की चपेट में आकर 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत सूचना पर सीएचसी पहुंचे विधायक ने दुख प्रकट कर हर सम्भव सहायता का दिया आश्वासन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 11हज़ार विधुत करेंट के तार की चपेट मे आकर 62 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौली के हीरा का पुरवा गांव निवासी सर्वजीत पुत्र सहाई 62 वर्ष अपने घर की छत की सफाई कर रहे थे तभी छत के ऊपर से होकर निकले 11 हज़ार वोल्ट के तार के करंट की चपेट आकर सर्वजीत लोधी बुरी तरह से झुलस गए जिन्हें परिजन तत्काल सीएचसी रूदौली लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।ग्राम प्रधान नरेंद्र लोधी उर्फ पप्पू ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे सर्वजीत अपनी छत पर चढ़कर उसकी सफाई कर रहे थे उनकी छत से होकर निकले 11 हज़ार वोल्ट के तार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई उनकी मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है दिवाली की खुशियां गम में बदल गई। सूचना पर सीएचसी रूदौली पहुंचे भेलसर चौकी प्रभारी दृवेश द्धिवेदी ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने सीएचसी रूदौली पहुंचकर दुख प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और विधायक ने परिजनों को हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।

Don`t copy text!