बिहारा के युवक की देहरादून में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मृत्यु

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

भेलसर(अयोध्या)बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया मजरे बिहारा के एक युवक की देहरादून में दर्दनाक हादसे में मृत्यु हो गयी।
ग्राम प्रधान बिहारा बलवन्त सिंह ने बताया कि ग्राम मठिया का सुरेश पुत्र राम सुमेरे देहरादून में मजदूरी करने गया था।अचानक बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गयी।ग्राम प्रधान बलवन्त सिंह ने बताया कि सुरेश की पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी घर पर उसकी एक लड़की और उसके माता पिता हैं।ह्रदय विदारक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।युवक का शव जैसे ही घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।सुरेश कुमार की लड़की तथा उसके माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।ग्राम प्रधान ने बताया कि उसका दाह संस्कार कर दिया गया है।

Don`t copy text!