जिले भर में सजी फड़, हर दांव पर हजारों के वारे-न्यारे पूरे जिले में पकड़े गए दर्जनों जुआरी, 92 हजार रूपए बरामद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। दीपावली के मौके पर जिले भर में फड़ सजी रही। जुआरियों ने हर दांव पर हजारों-लाखों के वारे न्यारे किए। इस दौरान कई जगहों पर दर्जनों जुआरी पकड़े भी गए लेकिन खास बात यह रही कि नई फड़ पर जहां पुलिस शिकंजा कसते दिखी। हालांकि लगातार चलने वाले अड्डों पर कार्रवाई बचती रही। जिले के हैदरगढ़, बाराबंकी नगर, मोहम्मदपुर खाला, कुर्सी, मसौली, फतेहपुर, बड्डूपुर, रामनगर, दरियाबाद, सतरिख और देवा में लगभग 90 जुआरियों को पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस को 92 हजार नगदी के अलावा कई दर्जन ताष की गड्डी बरामद हुई। हालांकि सूत्रों की मानें तो पुलिस की कार्रवाई महज कुछ ही स्थानों पर रही। दरअसल पुलिस दबिश देने उन्हीं जगहों पर पहुंची जहां जुआ नई जगहों पर खेला जा रहा था। जुए के पुराने व बदनाम अड्डों पर पुलिस कार्रवाई करने नहीं पहुंची। जबकि यहां महज त्योहार ही नहीं बल्कि साल भर जुए की फड़ सजती है। साथ ही इन अड्डेां पर एक-एक दांव पर लाखों की बाजी लगती है। नगर के कई प्रमुख स्थानों व बदनाम अड्डों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सूत्रों की मानें तो मोटी कमाई के चलते ही पुलिस ने इन अड्डों की ओर रुख नहीं किया।

होटलों व हुक्काबारों में भी लगे दांव

उधर शहर के कुछ होटलों व हुक्काबारों में भी जुए की फड़ सजी। शौकीनों को संचालकों ने जगह के साथ ही खाने-पीने का सामान व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराईं जिससे इन जगहोें पर भी जुआरियों का जमावड़ा लगा रहा। सिविल लाइंस में स्थित कुछ हुक्काबारों में जुआरियों का जमघट देखा गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि कई किशोर भी बेरोकटोक दांव लगाते रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!