पांच दिवसीय बुद्ध कथा आयोजित

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स

बाराबंकी। पांच दिवसीय बुद्ध कथा एवं जन जागरण का आयोजन विकासखंड सिद्धौर के ग्राम पंचायत डफरापुर में किया गया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुद्ध कथा का आयोजन के साथ भंडारा भी किया गया। इस मौके पर बुद्ध कथावाचक आरएल बौद्ध व कथा वाचिका कुमारी संघमित्रा बौद्ध सहित उनके सहयोगियों द्वारा तथागत भगवान बुद्ध के जीवन दर्षन का वर्णन करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर लोगों ने मनमोहक झांकियां देखकर प्रफुल्लित हो उठे। कमेटी के संरक्षक मास्टर चंद्रेश कुमार ने उपस्थित हैदरगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अध्यापक गौरव सेमरी प्रधान, रामराज यादव को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसी के उपरांत कथा वाचिका ने तथागत भगवान बुद्ध के साथ ही डॉ बी आर अंबेडकर के बताए हुए पग चिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में संरक्षक चंद्रेश कुमार रमापति, संतोष कुमार रावत, रमापति रावत व अध्यक्ष देशराज रावत, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गौतम, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार, सचिव राधेश्याम यादव, वासुदेव बौद्ध व सदस्यगण दीपक विश्वकर्मा, सुनील कुमार रावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स

 

Don`t copy text!