विद्यालय धरौली में न्यायपंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। कम्पोजिट विद्यालय धरौली में न्यायपंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। न्यायपंचायत बडागांव के सभी विद्यालयों ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला ने प्रतिभाग करने वाले छात्र- छात्राओं से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। जिसमें 50 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बडगांव द्वितीय की रिदा प्रथम,करन्द की मुस्कान द्वितीय, बड़ागांव द्वितीय की काजल तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में सादामऊ के मोहम्मद ज़ैद प्रथम, धरौली के ओमप्रकाश द्वितीय, बड़ागांव प्रथम के कृष्ण तृतीया स्थान पर रहे।कबड्डी में बालक वर्ग प्राथमिक विद्यालय सादामऊ विजेता, धरौली उपविजेता रही। बालिका बड़ागांव द्वितीय विजेता, धरौली उपविजेता रही। खो-खो में प्राथमिक विद्यालय बालक बड़ागांव प्रथम विजेता, जमालपुर उपविजेता रही। बालिका बड़ागांव द्वितीय विजेता, धरौली उपविजेता रही। 100 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बालिका बड़ागांव द्वितीय की काजल प्रथम, बड़ागांव द्वितीय की रिदा द्वितीय, करन्द की मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक बड़ागांव विजेता, धरौली उपविजेता रही।बालिका में धरौली विजेता , बड़ागांव द्वितीय उपविजेता रही।सुलेख में उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका बड़ागांव जौमिनी प्रथम, धरौली मनीषा द्वितीय, बड़ागांव आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही। ऐसे खेल प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला ने पुरस्कृत किया। व्यायाम शिक्षक बलराज वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर अतुल कुमार श्रीवास्तव,सुनीता,मधुप्रिया, विजयलक्ष्मी,सुधा वर्मा,मायासैनी,सना फातिमा,अशफी फातिमा,संतोष,पिंकी जायसवाल,महेन्द्र,पियूष श्रीवास्तव,दिलीप,संजय कुमार आदि शिक्षक उपस्थिति रहे।

