सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की दो सदस्यीय टीम ने अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत बारीकी से निरीक्षण किया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की दो सदस्यीय टीम ने अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत बारीकी से निरीक्षण किया तथा सीएचसी के रखरखाव एव स्वास्थ्य सुविधाओं से संतुष्ट टीम के सदस्यों ने अस्पताल को और भी बेहतर बनाने के टिप्स स्वास्थ्यकर्मियों को दिये।

शुक्रवार व शनिवार के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर अस्पताल में कोई खामी न रहे इसको लेकर पूरे प्रबंध किए गए थे। बताते चले कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम द्वारा हर साल जिले व सीएचसी सेंटरों में सर्वे किया जाता है और इसी सर्वे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा विशेष ग्रांट भी अस्पताल को दी जाती है। केन्द्र सरकार की दो सदस्यीय टीम ने दूसरे दिन शनिवार को भी डॉ0 वी के सुमीथा और डॉ प्रीमांशू पांण्डया ने सीएचसी बड़ागांव का बिन्दु वार निरीक्षण किया। टीम ने  निर्धारित बिन्दु पर बहुत बारीकी जांच पड़ताल करने में जुटी रही। वार्ड में भर्ती बच्चों को जन्म देने वाली महिला मरीजों से संवाद कर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल की कैंटीन का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा ओपीडी में डाक्टर द्वारा मरीजों को देखने के उपरांत अंकित करने वाले रजिस्टर को भी देखा। टीम ने दवा वितरित कक्ष के निरीक्षण के दौरान मरीजों की भीड़ देखकर उन्हें अच्छी सुविधा देने का भी निर्देश दिया। औषधीय कक्ष का निरीक्षण किया तो दवाओं का रखरखाव से सन्तुष्ट दिखे तथा पैरामेडिकल स्टाफ से बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवधेश कुमार यादव ने टीम के सदस्यों से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर  अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल डॉ0 विनोद कुमार दोहरे, सीएचसी अधिक्षक डॉ0 संजीव कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ0 कुंवार सर्वेंद्र सिंह, डॉ0 हारुन, डॉ0 प्रीती वर्मा, अखिलेश पटेल, रोहित राय, पुनीत खरे सहित स्टाफ मौजूद था।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!