क्विज़ प्रतियोगिता एवं मॉडल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। गुरूवार को विकासखण्ड बंकी एवं नगर क्षेत्र में अध्ययनरत बच्चों की राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत क्विज़ प्रतियोगिता एवं मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन बंकी व नगर क्षेत्र की खण्ड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमें नगर क्षेत्र के 3 बच्चों को प्रथम पुरस्कार, 3 को द्वितीय पुरस्कार और 6 को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं बंकी विकासखंड के एक बच्चे को प्रथम पुरस्कार, दो बच्चों को द्वितीय पुरस्कार, 5 बच्चों को तृतीय पुरस्कार और 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही मॉडल प्रतियोगिता के लिए आए समस्त बच्चों को मोमेंटो देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी संतोष कुमार देव पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में बच्चों से ज्यादा से ज्यादा प्रश्न पूछने हेतु एवं बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डायट मेंटर व जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनीता मिश्रा द्वारा भी उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष त्रिवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में बच्चे और उनके अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण वर्मा, विपिन ए.आर.पी. बंकी, ऋषि वर्मा, मंजुला, अरुण एआरपी नगर क्षेत्र, दिवाकर और खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बंकी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

