विचार व कर्म से खांटी समाजवादी थे स्व हरिराम: राजनाथ गांधी भवन में हुई शोकसभा, नम आंखों से किया याद

अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

बाराबंकी। सुप्रसिद्ध समाजसेवी मुकेश चन्द्रा के पिता हरिराम के असमायिक निधन पर गांधी भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने बताया कि स्व हरिराम का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। स्व हरिराम विचार व कर्म से समाजवादी थे। उन्होंने समाजवादी आचरण ओर विचारधारा पर अपना पूरा जीवन जिया। उनके विचार बहुत स्पष्ट और खुले हुए थे। उन्हें सम्पति का जरा भी मोह नहीं था। उन्होंने बहुतेरे गरीबों और बेरोजगारों की मदद की। यह सब मूक सेवा रही। श्री शर्मा ने कहा कि स्व हरिराम ने अपने दोनों बच्चों को बहुत शानदार तरीके से शिक्षित और प्रशिक्षित किया। मानवता और प्रेम के साथ समर्पण और सहिष्णुता का पाठ बचपन में ही पढ़ा दिया, जो उनके अब न रहने के बावजूद ज़माने को छाँव देता रहेगा। उनकी छवि उनके बेटे मुकेश चन्द्रा में सफतौर पर नज़र आती है। उनका शालीन और सरल व्यक्तित्व उनकी पहचान बन गया है। श्री शर्मा ने बताया कि स्व हरिराम मूलतः मथुरा जिले के गोकुल की नगरी गांव के रहने वाले थे। वह 1993 में भारतीय रेल प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत हुए। उसके बाद उन्होंने दिल्ली में अनाधिकृत बनी कालोनियों को भूमाफियाओं से मुक्त करा कर गरीबों व जरूरतमंदों को दिलाया। कुछ समय वह दिल्ली रहे फिर अपने गांव वापस चले गए। उनके सामाजिक कार्यों की छाप इतनी गहरी थी कि अपनी ग्राम पंचायत के सरपंच भी निर्वाचित हुए। वे भजन एवं शास्त्रीय गीतों का सृजन कर, हारमोनियम तथा अन्य वाद्य यंत्रों के साथ बड़े ही प्रेम से उनको अपनी आवाज़ भी देते थे। जिनको श्रोता सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाते थे। श्री शर्मा ने स्व हरिराम के परिजनों व उनके बेटे मुकेश चन्द्रा को धन्यवाद दिया कि, उन्होंने अपने पिता स्व हरिराम का अंतिम संस्कार, सीएनजी शव दाहगृह में निगम बोध घाट नई दिल्ली पर किया तथा उनके समाजवादी प्रगतिशील विचारों का पालन किया। सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की गई। बैठक में पूर्व विधायक सरवर अली खान, सलाउद्दीन किदवई, विनय कुमार सिंह, सरदार राजा सिंह, मो उमैर किदवई, मृत्युंजय शर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, नीरज दूबे, धनंजय शर्मा, साकेत मौर्य, राजेश यादव, हुमायूं नईम खान सहित कई लोग शामिल रहे।अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

 

Don`t copy text!