बीडीसीए ब्लू और बीडीसीए रेड की जीत से खिलाड़ी हुए गदगद जिला क्रिकेट लीग का केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शानदार आगाज

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दितीय स्व राजीव चौधरी मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन हुआ। क्रिकेट लीग का भव्य उद्घाटन समाजसेवी राजनाथ शर्मा के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत स्वर्गीय राजीव चौधरी के सुपुत्र जतिन चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस मौके पर श्री शर्मा को बाराबंकी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जावेद चौधरी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सरवर अली खान को आफ़ाक़ अली ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। क्रिकेट लीग के प्रथम दिन का मुकाबला बीडीसीए ब्राउन एवं बीडीसीए ब्लू के बीच में खेला गया। टॉस जीत कर बीडीसीए ब्लू ने बल्लेबाजी का निर्णय किया। बीडीसीए ब्लू की तरफ से सर्वाधिक 26 रन चाँद बाबू व अतुल वर्मा ने 14 रन बनाए। बीडीसीए ब्लू ने 18 ओवर की समाप्ति तक 95 रन का लक्ष्य बीडीसीए ब्राउन को दिया। बीडीसीए ब्राउन की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए करण, रोहित और शिवम् ने 2-2 विकेट लिए। वहीं जवाब में उतरी बीडीसीए ब्राउन मात्र 46 रन पर सिमट गयी। केवल मनमोहन सिंह यादव दहाई का आकड़ा छू पाए जिन्होंने मात्र 12 रन का योगदान किया। बीडीसीए ब्लू की तरफ से काव्यांश ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। आज के दिन का दूसरा मुकाबला बीडीसीए पिंक और बीडीसीए रेड के बीच में हुआ। जिसमें बीडीसीए पिंक ने टॉस जीत का पहले बल्लेबाज़ी की। जिसमे अनुज 19 व मंगल 14 रन बनाए। पूरी टीम 70 रन पर सिमट गयी। बीडीसीए रेड की तरफ से सर्वाधिक विकेट 2 विकेट लकी ने लिए। शौर्य, निशांत और शिवम् ने एक-एक विकेट हासिल किए। जवाब में उत्तरी बीडीसीए रेड ने 11 ओवर में मैच जीत लिया। जिसमे सर्वाधिक 35 रन असहद ने व 16 रन लकी राजभर ने बनाए और टीम को जीत दिलाई। बीडीसीए पिंक की तरफ से अमितेश ने 3 और उमेश ने 2 विकेट लिए। इस अवसर पर बाराबंकी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जावेद चौधरी, मो उमेर किदवई, जतिन गुप्ता, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु, सलाहउद्दीन किदवई, धनंजय शर्मा आफाक अली, नीलम सिद्दीक़ी, मयंक द्विवेदी, राजेश गुप्ता, संतोष मिश्रा, रितेश जयसवाल, अनस उल्लाह किदवई, अकुर माथुर, दीपक गुप्ता, राजेश अरोड़ा बब्बू, जावेद जेठू परवेज़ कम्मन, हुमायूं नईम खान, तारिक़ जिलानी आदि रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!