आप ने चलाया ‘गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ‘ अभियान
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। आम आदमी पार्टी के नगर प्रभारी प्रणीत मौर्या के नेतृत्व में ‘गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ‘ अभियान चलाया गया। इस अभियान में गन्ना दफ्तर के प्रांगण से आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर के बाराबंकी के मुख्य शहर नेबलेट तिराहा होते हुए धनोखर, घंटाघर होते हुए सिटी इंटर कालेज चौराहे पर इस यात्रा का समापन किया गया। इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए नगर पालिका नवाबगंज व ज़िले में फैली ख़तरनाक बीमारी डेंगू के प्रकोप, नगर पालिका कर्मचारियों का वेतन समय से न मिलने से लेकर सफ़ाई, बदहाल सड़को और कूव्यवस्था के आरोप लगायें। इस यात्रा का उद्देश्य जागरूकता व स्वच्छता फैलाने की भावना को जागृत करना था, सड़क पर पदयात्रा करते कार्यकर्ताओं ने जनता के समक्ष भारत माता के जयकारों के साथ वंदे मातरम जयघोष के साथ आम आदमी पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उत्तर प्रदेश में जो कुशासन व्यवस्था फैली हुई है। उसकी सफाई को लेकर अनेकानेक नारे लगाते हुए जनमानस को प्रदेश में फैली गंदगी के बारे में जागरूक करने का काम किया। यह अभियान 3 नवंबर से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में प्रभावी रहेगा और इसमें तरह तरह के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिसका उदेश्य स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाना है। आज प्रदेश में ना केवल स्वच्छता को ही नहीं अपितु संपूर्ण कलुषित गतिविधियों, जनमानस के साथ शोषण, अत्याचार, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भुखमरी को जड़ से साफ कर समाप्त करना ही, गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान है। स्वच्छता अभियान का मूल प्रयोजन है आज प्रदेश में फैली हुई गंदगी भ्रष्ट शासन व प्रशासन को सुधार कर जनता को न्याय दिलाना मात्र है। आज उत्तर प्रदेश की जनता को न्याय नहीं मिलता वह चाहे कोई भी विभाग हो जनता दर-दर भटक कर परेशान हो रही है पर उसे न्याय नहीं मिलता। विभागों के भ्रष्टाचार को मिटाना ही आम आदमी पार्टी का प्रथम उद्देश्य है। शिक्षा चिकित्सा में सुधार के साथ-साथ बेरोजगारों को रोजगार दिलाना और हर एक आम आदमी को उसके अधिकार सुरक्षित करते हुए उसको न्याय दिलाना है। प्रदेश में फैली हुई गंदगी को साफ करना है और स्वच्छ मुक्त सूचीपूर्ण उत्तर प्रदेश बनाना है। इस मौक़े पर नगर प्रभारी प्रणीत मौर्या जुगराज सिंह, अंकुर शर्मा, प्रदीप वर्मा, पंकज, आकाश, आलोक, उमाकांत, सूरज, प्रदीप प्रजापति, नफ़ील, प्रदीप राजपूत, राम मूरत शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

