अखिल भारतीय मुशायरे में झलकी उर्दू की अदब उर्दू अदब के क्षेत्र में नामचीन हस्तियां
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। नगर में चल रहे शेख हिसामुद्दीन मखदूम रह की दरगाह पर लगने वाला मेला इन दिनों पूरे उरूज पर है। बीती रात मेला कमेटी द्वारा अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित हुआ। जिसकी सदारत पूर्व मंत्री डॉ अम्मार रिजवी व कस्बा कुर्सी के चौधरी कोकब तालिब नजीब सदारत और संचालन नदीम फर्रुख ने किया। इस दौरान लब्धप्रसिद्ध शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर खूब वाह वाही बटोरी। शायरी के जरिए व्यंग्य के बाण छोड़ श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। शायरों ने देश के वर्तमान हालात की ओर ध्यान खींचा। मुशायरे की शुरुआत डॉक्टर नदीम शाद की नाते पाक से हुई। ‘दूरियां अच्छी है लेकिन इस कदर नही, आप हमसे बे खबर है यह खबर अच्छी नही।‘ शायर हमीद भुसावली ने जैसे ही यह शेर पेश किया तो सीधे लोगों के दिलों को छू गया और श्रोताओं ने जमकर दाद दी। ‘कैसे मैं छोड़ दूं मां बाप की खिदमत निकहत, अपनी जन्नत को बेकार नही कर सकती।‘ अमरोही से आई शायरा निकहत अमरोही के शेर पर जमकर वाहवाही लूटी। ‘जब से इन आंखो मे अक्स तुम्हारा है, रूह तुम्हारी है नाम हमारा है।‘ सबा बलरामपुरी ने देर रात तक मुशायरे में समां बांधे रखा। ‘इतना तरसाया है शादी की तमन्ना ने मुझे, अब तो हर शख्स मुझे अपना ससुर लगता है।‘ सज्जाद झंझट ने अपनी बात रखी। ‘यह काम कितने सलीके से कर गया कोई,नजर के रास्ते दिल मे उतर गया कोई।‘ अनवर ईमान अकबराबादी ने कलाम पढ़ा। ‘अंधेरों की हर एक कोशिश यहां नाकाम हो जाए, उजाले हर तरफ हो रोशनी का नाम हो जाए।‘ सबीना अदीब ने शेर सुनाकर श्रोताओं की वाह वाही लूटी। इसके अलावा चरण सिंह बसर और इमरान रिफअत ने भी अपना कलाम प्रस्तुत किया। मुशायरा मे कस्बा फतेहपुर के शायर स्वर्गीय डॉक्टर तौसीफ फतेहपुरी, स्वर्गीय अब्दुल गफ्फार आज़ाद, अफसाना निगार हिफजुर्रहमान अब्बासी एवं मशहूर नाजिम फारुक राही सिद्दीकी को उर्दू अदब के क्षेत्र मे दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर साझी विरासत के संयोजक परवेज अहमद, महमूदाबाद के पत्रकार इरफान मंसूरी, सपा नेता हुमायूं नईम एडवोकेट, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जमालुद्दीन, डॉक्टर समर सिंह, नसीम नदवी, बसंत लाल यादव, नीरज शर्मा समेत अन्य गणमान्य नागरिक और हजारों संख्या में श्रोता मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

