अधिवक्ताओं की मांगो के लिए होगी आर-पार की लड़ाई: नरेन्द्र वर्मा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित 04 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी मे अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा व महामंत्री रितेश कुमार मिश्र के नेतृत्व मे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित 04 सूत्रीय मांग-पत्र उपजिलाधिकारी नवाबगंज के माध्यम से मुख्यमंत्री उ0प्र0 व नितिन गड़करी केन्द्रीय परिवहन मंत्री, भारत सरकार को प्रेषित किया गया। अवगत कराना है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, अधिवक्ताओ का टोल टैक्स माफ करवाये जाने, जनपद बाराबंकी को लखनऊ मण्डल मे सम्मिलित किये जाने, जूनियर अधिवक्ताओ को प्रोत्साहन करता व रूदौली तहसील को जनपद बाराबंकी मे शामिल किये जाने को लेकर एक मांग पत्र मुख्यमंत्री उ0प्र0 व नितिन गड़करी केन्द्रीय परिवहन मंत्री, भारत सरकार को उपजिलाधिकारी, नवाबगंज के माध्यम से प्रेषित किया गया। जिसमे समस्त अधिवक्ता अपने-अपने कार्य से विरत रहकर मांगो को पूरा करवाये जाने हेतु एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए सिविल कोर्ट से लखनऊ, फैजाबाद मार्ग होते हुए कलेक्ट्रट पहुॅचकर एक सभा किया जिसमे अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि मांगो को पूरा करवाने हेतु आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी और आगे और बड़ी लड़ाई लड़कर जीत हासिल करेंगे। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, महामंत्री रितेश कुमार मिश्र, सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर त्रिपाठी, पंकज आनंद, अशोक द्विवेदी, मनोज कुमार श्रीवास्तव (हैप्पी), उमेश चन्द्र वर्मा, महेन्द्र कुमार सिंह, योगेश कुमार तिवारी, रामशंकर रावत, अमरेश कुमार मौर्य, संजय कुमार, अरविन्द कुमार यादव, अनुज कुमार श्रीवास्तव, राम प्रकाश, ओम प्रकाश यादव, अमित कुमार, सर्वेश कुमार मौर्य, मनोज कुमार राजपूत, गौरव कुमार गुप्ता, पंकज कुमार रावत, नरेन्द्र कुमार यादव, विनोद कुमार तिवारी, सतीश पाण्डेय, रमन द्विवेदी, अनूप कल्याणी, दिवाकर सिंह, बृज मोहन वर्मा, आसिफ, दीपक रैकवार, इजरार, राम किशोर यादव, विनोद कुमार, विनोद यादव, संजय यादव, सूरज कनौजिया, अनुराग शुक्ला, सुनील कुमार, शरद उपाध्याय, जीतू सिंह आदि सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

