जालसाजों ने पीड़ित की जमीन हड़पी, पुलिस से शिकायत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम रिछली निवासी रामविलास पुत्र दुलारे ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगायी है। भेजे गये शिकायती पत्र में पीड़ित रामविलास ने लिखा है कि उसकी जमीन गाटा सं-420 ग्राम रिछला में है जिस पर उसका लगातार कब्जा चला आ रहा है। बीती 14 जून को गांव के ही निवासी पवन कुमार पुत्र श्यामलाल बैनामा में गवाही करने के बहाने तहसील रामनगर ले गया और मेरी जमीन का सम्पूर्ण हिस्सा धोखाधड़ी करके ग्राम सेमरांय निवासी राजेश सिंह पुत्र कृष्णा सिंह के नाम रजिस्ट्री करवा दी। पीड़ित ने आगे बताया कि वह अंगूठा छाप है उसको पढ़ना लिखना कुछ भी नही आता है। बीती 28 अक्टूबर को जब उसको इस बात की जानकारी हुई तो उसने सारे अभिलेख निकलवाये तो सारी हकीकत मालूम चली। पीड़ित का यह भी कहना था कि राजेश सिंह दबंग व्यक्ति है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!