कृषि क्षेत्र में मोदी ने लिए ऐतिहासिक फैसले: सतीश शर्मा भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को  गांधी सभागार में आयोजित हुआ। वक्ताओं ने विभिन्न सत्रों में भाजपा इतिहास विकास, हमारा विचार परिवार, संगठन संरचना में हमारी भूमिका और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवम किसान मोर्चा की भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। उद्घाटन सत्र में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि भाजपा की ताकत बढ़ने से जन अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। जिसके चलते कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षित करना किया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन एवम भाजपा की कार्य पद्धति से परिचित कराया। द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसान को समर्पित है। उन्होंने किसान सम्मान निधि, मृदा हेल्थ कार्ड, न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि सहित मोदी सरकार की किसानों को समर्पित कई योजनाओं से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया। सहित तृतीय सत्र के अपने संबोधन में राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जैविक खेती को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समापन सत्र को निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने संबोधित किया। संचालन रणधीर सिंह ने किया। इस अवसर जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, संतोष सिंह, संदीप गुप्ता, आशुतोष अवस्थी, दिलीप मिश्रा, अरविंद मौर्य मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!