यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा में बैंक 104 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। मसौली चौराहा स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा में बैंक 104 वा स्थापना दिवस धूमधाम से  केक काटकर मनाया गया तथा मिष्ठान्न का वितरण किया गया।

बैंक की शाखा प्रबंधक नीलिमा वर्मा एवं उप प्रबन्धक नरेंद्र कुमार सिंह ने बैंक द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। शाखा प्रबंधक नीलिमा वर्मा ने कहा कि बैंक एव ग्राहक एक दूसरे के पूरक है बैंक ने स्वर्ण लोन की सुविधा शुरू की है जिसमे बैंक के उपभोक्ता अपने आभूषणों को बैंक में रखकर कम ब्याज दर पर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते है। भाजपा नेता एव सम्मानित उपभोक्ता राजकुमार सोनी ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के  हित के प्रति जागरूक रहकर जनता के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती है। ग्राहकों को बैंक की योजनाओं का लोगो को लाभ लेकर अपने व समाज के उत्थान व विकास  करना चाहिए। इस मौके पर उपभोक्ता प्रेम किशोर वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, राकेश कुमार सोनी राजदेव सिंह दिनेश कुमार सिंह सहित बैंक के तमाम उपभोक्ता एव बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!