दस वर्षीय बालिका को युवक ने अपने घर के ही एक सुनसान स्थान पर किया रेप ,मुकदमा दर्ज

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। पड़ोसी के घर तसला मांगने गयी एक दस वर्षीय बालिका को एक युवक ने अपने घर के ही एक सुनसान स्थान पर ले जाकर रेप किया रोती बिलखती घर पहुंची बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध धारा 376 पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला थाना व कस्बा सफदरगंज का है गुरुवार की देर शाम कस्बे की एक दस वर्षीय बालिका अपने पड़ोसी पप्पू के घर तसला मांगने गयी थी तभी अकेला पाकर पप्पू का पुत्र फरहान बच्ची को सुनसान स्थान पर तसला देने के बहाने जोर जबर्दस्ती की। खून से लथपथ बालिका घर पहुँची और परिजनों को आपबीती बताई तो पीड़िता के पिता ने थाना सफदरगंज में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने धारा 376 पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!