जिलाधिकारी बस्ती ने कहा कि सभी पी.एच.सी /सी.एच.सी पर आयोजित होगा आरोग्य मेला बस्ती। जनपद बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा बताया गया कि रविवार 16 फरवरी को जिले के समस्त 39 पीएचसी/सीएचसी पर आरोग्य मेला आयोजित किया जायेगा। आरोग्य मेला में प्रातः10.00 बजे से लेकर अपराह्न 2.00 बजे तक सभी मरीजों की जांच की जायेगी और इलाज के लिए सलाह एवं दवाई दी जायेगी। इसके पूर्व में भी दिनांक 02 एवं 09 फरवरी को सभी सीएचसी/पीएचसी पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया था।आरोग्य मेला में लगभग 7000 मरीजों का चेकअप करके इलाज किया गया था। इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को बधाई दिये थे। उन्होंने आरोग्य मेला के लिए तैनात सभी डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया है कि वह समय से कार्य स्थल पर पहुंचकर आरोग्य मेला को सफल बनाये। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी लोगों से भी अपील किये कि अधिक से अधिक संख्या में सीएचसी/पीएचसी पर पहुंचकर आरोग्य मेला में दी जा रही सभी सुविधाये जैसे निःशुल्क जांच, एवं दवाओं का लाभ उठाएं। रविवार को आरोग्य मेलों को जिलाधिकारी, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, सीएमओ डाॅ0 जेपी त्रिपाठी, सभी एसडीएम द्वारा निरीक्षण किया जायेंगा।
https://www.smnews24.com/?p=5756&preview=true
जिलाधिकारी बस्ती ने कहा कि सभी पी.एच.सी /सी.एच.सी पर आयोजित होगा आरोग्य मेला
बस्ती। जनपद बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा बताया गया कि रविवार 16 फरवरी को जिले के समस्त 39 पीएचसी/सीएचसी पर आरोग्य मेला आयोजित किया जायेगा। आरोग्य मेला में प्रातः10.00 बजे से लेकर अपराह्न 2.00 बजे तक सभी मरीजों की जांच की जायेगी और इलाज के लिए सलाह एवं दवाई दी जायेगी। इसके पूर्व में भी दिनांक 02 एवं 09 फरवरी को सभी सीएचसी/पीएचसी पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया था।आरोग्य मेला में लगभग 7000 मरीजों का चेकअप करके इलाज किया गया था। इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को बधाई दिये थे। उन्होंने आरोग्य मेला के लिए तैनात सभी डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया है कि वह समय से कार्य स्थल पर पहुंचकर आरोग्य मेला को सफल बनाये। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी लोगों से भी अपील किये कि अधिक से अधिक संख्या में सीएचसी/पीएचसी पर पहुंचकर आरोग्य मेला में दी जा रही सभी सुविधाये जैसे निःशुल्क जांच, एवं दवाओं का लाभ उठाएं। रविवार को आरोग्य मेलों को जिलाधिकारी, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, सीएमओ डाॅ0 जेपी त्रिपाठी, सभी एसडीएम द्वारा निरीक्षण किया जायेंगा।

