महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब ने 3-0 से जीता मैत्री मैच पुलिस लाइन ग्राउण्ड में खेला गया के.डी सिंह बाबू जन्मशती हॉकी मैत्री मैच

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे पूर्व भारतीय कप्तान पद्मश्री के.डी सिंह बाबू की जन्मशती के अर्न्तगत नगर के पुलिस लाइन ग्राउण्ड में महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब और सीनियर पुरूष हॉकी टीम के बीच मैत्री मैच खेला गया। जिसमें महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब हॉकी टीम 3-0 से विजेता रही। रविवार को हुए मैत्री मैच में सीनियर पुरूष हॉकी टीम के खिलाफ महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब ने तेज शुरुआत की और फॉरवर्ड खिलाड़ी महफूज अंसारी ने पहले क्वार्टर में पहला गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। अगले कुछ मिनट के बाद अखलाक अंसारी ने महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के लिए दूसरा गोल किया। इस शानदार शुरुआत के बाद महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब ने तेज हॉकी खेलना जारी रखा। दूसरे क्वार्टर में महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दीपक कुमार ने एक गोल किया और महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब ने सीनियर पुरूष हॉकी टीम को 3-0 से मैत्री मैच हराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रोमेन्द्र कुमार चटर्जी ‘रोबू चटर्जी‘ रहे। जिन्होंने जिले के कामरेड क्लब, स्टेशन स्टार क्लब के बेहतरीन खिलाड़ी रहे। बाद में वह बंगाल हॉकी क्लब के खिलाड़ी हुए। श्री चटर्जी ने कहा कि के.डी सिंह बाबू ने इसी पुलिस लाइन ग्राउण्ड से खेल की शुरूआत की और भारत को अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। जिन्होंने 1948 और 1952 के ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। यह देश ‘बाबू‘ की शताब्दी वर्ष मना रहा है। ऐसे मौके पर इस असाधारण हॉकी खिलाड़ी को स्मृतियां को याद रखना युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सलाहउद्दीन किदवाई, मुजीब अहमद, मोहम्मद रफी, निसार अहमद, अयाज़ अंसारी, अखलक अंसारी, दीपक कुमार, महफूज़ अंसारी, नदीम अहमद, आफताब आलम, हिमांशु वर्मा, विक्रम सिंह सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!