दो तस्करों के पास से 575 ग्राम स्मैक बरामद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

ज़ैदपुर, बाराबंकी। टिकरे की हर गली पर पुलिस की निगेबानी के बाद भी तस्कर गाँव से मारफीन लेकर बाहर निकल रहें हैं। इस बात का खुलासा टिकरा गाँव के दो तस्करों को अहमदपुर चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आधा किलो से अधिक मारफीन के साथ पकड़ने के साथ होता है। क्योंकि पकड़े गए दोनों तस्कर टिकरा गाँव के ही रहने वाले हैं। एक बाइक से दो तस्कर अयोध्या की तरफ जारहे थे। तभी मरीन होम टाउन के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनकी जामा तलाशी की गई तो उनके पास स्मैक बरामद हुई। दोनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। हाइवे के कई स्थानों पर स्मैक के बेचे जाने की बात से इनकार नही किया जा सकता है। ज़ैदपुर पुलिस के अनुसार टिकरा गाव के फरहान पुत्र फय्याज व कामरान पुत्र मोहम्मद अहमद एक बाइक से रविवार को सुबह आठ बजे के करीब जारहे थे। तभी मरीन होम टाउन के पास अहमदपुर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार ने पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। शक होने पर पुलिस ने रोक कर जामा तलाशी की तो फरहान के पास 280 ग्राम व कमरान के पास 295 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि दो तस्करों के पास से 575 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। दोनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। और यह मारफीन किस से खरीद कर कहा देने जारहे थे। पुलिस इस बात का भी पता कर रही है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!