किसानों के उत्पीड़न के रिकार्ड तोड़ रही है भाजपा सरकार: धर्मराज सदर विधायक धर्मराज सिंह ने किया सीसी रोड़ का लोकार्पण

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। विकासखण्ड देवा के ग्राम गंगवारा मे सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने विधायक निधि से बनी सीसी रोङ का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक धर्मराज यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों के उत्पीड़न के सारे रिकार्ड तोड़ रही है। पूंजी घरानों और मिल मालिकों के कहने पर किसानों का शोषण हो रहा है। अपनी आवाज उठाने पर किसानों पर यह सरकार लाठियां बरसाती है। किसान सम्मान निधि का लालच दिखाकर अब किसानों से जबरन वसूली की जा रही है। किसानों के खेत और जमीन का अधिग्रहण कर सरकार उन्हें बेदखल तो कर रही है पर उन्हें उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी वाहवाही के लिए किसानों से धान खरीद का ऐलान तो कर दिया पर अभी तक क्रय केंद्रों की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है। कई जगहों पर तो क्रय केन्द्रों पर ताला लगा है और कहीं-कहीं किसानों को यों ही टरका दिया गया? दादरी एनटीपीसी प्लांट पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे किसानों पर पुलिस ने निर्मम लाठीचार्ज किया। महिलाओं को बुरी तरह पीटा गया और दर्जनों किसानों को गिरफ्तार किया गया। अन्नदाताओं पर लाठीचार्ज करना, धरना प्रदर्शन रोकना तथा उन्हें जेल भेजना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। लाठी के सहारे किसानों की आवाज को दबाना घोर निंदनीय है। एमएसपी पर फसल खरीद का सपना देखते किसानों को वर्षों बीत गए है। प्रशासन की सुस्ती किसानों पर भारी पड़ रही है। दरअसल, भाजपा किसानों की नहीं बड़ी कम्पनियों का हित साधती है। सरकारी क्रय केन्द्रों की अव्यवस्थाओं के चलते कई कम्पनियां औने पौने दाम पर धान की खरीद करने में लग जाएगी। गेहूं खरीद में यह सब सामने आ चुका है। बड़ी कम्पनियों की सरकार से मिली भगत के चलते प्रदेश का किसान-परेशान हाल है। उसके हिस्से में कर्ज और अपमान ही आ रहा है। मौके पर उपस्थित लोग बाबा रहीम शाह, विधानसभाध्यक्ष विनय यादव, प्रतीम सिंह वर्मा, कामता यादव, रंजीत यादव, बाबुल मिश्रा, दीपक गुप्ता, विश्राम प्रधान गोपालपुर, अनिल यादव, आदर्श यादव, विपिन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!