झोलाछाप डॉक्टर ने पत्रकार को पीटा मुकदमा दर्ज मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश चंद्रा बाराबंकी ने अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक को सीज करने का दिया निर्देश

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

बाराबंकी। जनपद में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है जिसके चलते आम जनता उनका शिकार होते हुए अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है वहीं अगर इन झोलाछाप डॉक्टरों की पोल खोलने के लिए कोई पत्रकार  अगर जाता है तो उसे मारने पीटने का काम भी दबंग झोला छाप डॉक्टरों के द्वारा  काम किया जाता है जिसका जीता जागता उदाहरण बाराबंकी के त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र के परेवा चैराहे पर देखने को मिला जहां एक क्षेत्रीय दैनिक अखबार के पत्रकार को फोटो खींचना महंगा पड़ गया प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिवेदीगंज के रहने वाले पत्रकार सुधीर कुमार अपने दैनिक अखबार के लिए स्टोरी करने के लिए फील्ड में गए थे इतने पर झोलाछाप डॉक्टर जो अवैध रूप से एक छोटी सी दुकान में अपना बड़ा सा क्लीनिक चला रहा था उसकी फोटो खींच ली ।  फोटो खींचने के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने पत्रकार को देखकर आग बबूला हो गया और उसे बुरी तरह से मारा पीटा जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है फिलहाल पीड़ित पत्रकार ने लोनी कटरा थाना में पहुंचकर झोलाछाप डॉक्टर उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया है।

क्या बोले मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश चंद्रा

इस पूरे मामले को जब पत्रकार समाज कल्याण समिति के जिला मीडिया प्रभारी श्रवण चैहान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ बदसलूकी किसी भी हाल में सहन नहीं की जाएगी उन्होंने निर्देशित करते हुए झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक को सीज करने का निर्देश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक त्रिवेदीगंज को दिया है तो वहीं त्रिवेदीगंज के अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी हाल में यह झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक नहीं चलाएगा इसे कल ही सीज कर दिया जाएगा।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

Don`t copy text!