खेल खेलने से मन को मिलती है शांति: तुलसी राम

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। युवाओं में खेल भावना को जागृत करने के उद्देश्य ग्रामीण युवाओं व छात्र छात्राओं के मध्य ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वाधान में ग्रामीण स्टेडियम टेरा कला बैसुआ के मैदान में आयोजित की गई विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत मो सलीम एवं विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद मंत्री राहुल कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किया और कहा सरकार युवाओं को उचित मंच देने का प्रयास लगातार कर रही है ऐसी प्रतिभाएं समाज में हैं जिन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता है।उन्हीं खिलाड़ियों के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं खेल भावना उत्पन्न करने के लिए होती हैं।लड़कियां लड़कों से कहीं कम नहीं है खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी कबड्डी जूडो कराटे लड़कियों के लिए सुरक्षा के दृश्य महत्वपूर्ण है। विश्व हिंदू परिषद मंत्री राहुल कुमार वर्मा ने कहा खेल को खेल भावना के साथ खेलते हुए राष्ट्र का निर्माण करें युवा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जगदीशपुर तो वहीं बालिका कबड्डी वर्ग में ज्योति शिक्षा निकेतन ने जीत हासिल की। कबड्डी भारोत्तोलक लंबी कूद दौड़ वॉलीबॉल आदि विधाओं में प्रतियोगिता की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राज्य स्तरीय खिलाड़ी तुलसीराम चैहान प्रधान शिव प्रताप सिंह सुरेश कुमार सुरेश कुमार  पूर्व वीडीसी राधेश्याम  राजेश यादव लल्ला राम लल्लू राम मोलहे राम रैफरी सिखा कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!