पत्रकार उत्पीड़न को लेकर सीडीओ को दिया गया ज्ञापन

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। योगी सरकार के बड़े-बड़े दावे पत्रकारों को लेकर फेल नजर आ रहे हैं एक तरफ डीजीपी के बयान भी फेल नजर आ रहे हैं जहां डीजीपी ने कहा पत्रकारों का सम्मान करो वहीं बाराबंकी पुलिस के रवैए से पूरे शासन प्रशासन पर कीचड़ उछल रहा है लेकिन प्रदेश सरकार पूरी तरह से मौन है। बताते चलें की पत्रकारों पर लगातार  पत्रकारों पर पुलिस उत्पीड़न व फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध सोमवार को पत्रकार समाज कल्याण समिति (रजि०) संगठन के प्रदेश सचिव अनिल कनौजिया की अगुवाई व जिला अध्यक्ष एम हामिद अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों ने बाराबंकी सीडीओ मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में दुख प्रकट करते हुए कहा गया कि बाराबंकी सहित प्रदेशों में प्रतिशोधत्मक कार्यवाही के तहत फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं किसी सरकारी कर्मचारी या पुलिस के गलत का कारनामों को उजागर करने पर पुलिस द्वारा पत्रकारों को प्रताड़ित किया जाता है और फर्जी झूठे मुकदमे लिखे जाते हैं। इतना ही नहीं खबर कवरेज करने पर पत्रकारों पर जानलेवा हमले भी हो जाते हैं इसी समस्या को देखते हुए पत्रकार समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि बदोसरांय पुलिस के द्वारा अनुचित लाभ लेकर पत्रकार मोहम्मद अकील उर्फ चंदू पुत्र मोहम्मद खलील पर जो गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है वह निराधार व गलत है समय≤ पर खबरों को लेकर पुलिस व भू माफिया की मिलीभगत से गलत कार्यवाही की गई है इसे समाप्त किया जाए। इस मौके पर मनोज शर्मा जिलाध्यक्ष एम हामिद अंसारी जिला उपाध्यक्ष दिवाकर बाबा विकास पाठक राघवेंद्र मिश्रा सुधीर शर्मा समित अवस्थी रवि सिंह राजवंत सिंह अंकित कुमार रमेश यादव उमेश तिवारी राधेश्याम विजय सिंह शमीम दिलीप कुमार दिलीप कश्यप दिलीप राजपूत इंद्राज राजपूत अभिषेक कुमार दीपक मुख्तार मोहसिन राघवेंद्र प्रताप सिंह सुरेंद्र कुमार जनसंदेश टाइम्स  ब्यूरो संजय वर्मा (पंकज) जगजीवन प्रसाद जुबेर अहमद सुनील कुमार जितेंद्र कुमार शंकर सुमन महंत बीपी दास सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार गण उपस्थित रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!