पति पत्नी दोनों विकलांग उसकी जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा अधिकारियों की तरफ से दबंग भू माफियाओं को दी गई थी चेतावनी की पीड़िता की जमीन से हटा ले अपना कब्जा

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल पीड़िता विकलांग रामवती पत्नी रामसागर कि पूर्वजों की पड़ी जमीन को कुछ  भूमाफिया जैसे गजराज पलटन, अवधेश मिश्रा ,समेत अन्य ने जबरन कब्जा कर लिया है जिसको लेकर पीड़िता विकलांग ने तहसील से लेकर जिले तक न्याय की गुहार लगा चुकी है लेकिन किसी भी प्रकार की तहसील प्रशासन की तरफ से कार्यवाही नहीं की गई तो वहीं पीड़िता ने बताया कि हैदर गढ़ उप जिलाधिकारी को कई बार इस मामले को अवगत कराया जा चुका है लेकिन किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही उप जिला अधिकारी के द्वारा नहीं की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले पीड़िता ने इस पूरे मामले को बाराबंकी के जिलाधिकारी को अवगत कराया था जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया था जिस पर उपजिलाधिकारी ने कानून गो लेखपाल पुलिस की टीम गठित करते हुए जमीन को निशानदेही करवाया था और अवैध कब्जादारो को चेतावनी देते हुए 1 दिन के अंदर अपना कब्जा हटाने को कहा था लेकिन दबंग भूमाफिया पीड़िता की जमीन को नहीं छोड़ा जिससे पीड़िता विकलांग पूरी तरीके से परेशान है और जगह-जगह न्याय के लिए गुहार लगा रही है अब  देखने  वाली बात यह है कि बाराबंकी का शासन प्रशासन इस विकलांग पीड़िता की जमीन को कितनी जल्दी कब्जा मुक्त कराती है।

हल्का लेखपाल के द्वारा लगा दी जाती है बिना जांच की रिपोर्ट

अक्सर यह मामला सामने आया करते हैं कि जो अधिकारी कर्मचारी हैं वह बिना जांच-पड़ताल के ही रिपोर्ट लगाकर उच्च अधिकारियों से बचा करते हैं जिसका उदाहरण फिर देखने को मिला है जहां पीड़िता ने अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री जिला अधिकारी उप जिलाधिकारी से शिकायत कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए शिकायत की थी लेकिन अधिकारी कर्मचारियों की तरफ से झूठी रिपोर्ट लगाकर उच्च अधिकारियों से बचने का काम किया गया है । वहीं पीड़िता के पति व पीड़िता दोनों विकलांग है जो अब जल्द ही मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर अपनी पूरी आपबीती बताने को बोल रहे  है

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

Don`t copy text!