नगर पालिका खरीदें 15 अतिरिक्त फागिंग मशीन: ज्ञानू

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। नगर पालिका परिषद के बाबू राम सिंह सभागार में पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार की उपस्थित में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभासद संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘ सहित तमाम सभासदों ने सभासद शालिनी श्रीवास्तव के पति अतुल श्रीवास्तव जिनकी डेंगू से मौत हुई थी तथा बनवा पल्हरी के सभासद राम अभिलाष के निधन पर बोर्ड की बैठक के दौरान 2 मिनट का मौन रखकर दोनों दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में तीन बिंदु के जनरल में एजेंडे में मुख्य रूप से मासिक व्यय के लेखा-जोखा का अवलोकन तथा विगत दिनों में लगभग 15 करोड़ के कार्यों जिसमें 15वां वित्त, पालिका निधि, राज्य वित्त आयोग से हुई निविदाओं का अनुमोदन किया गया। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने एकजुट होकर नगर में हो रहे डेंगू के प्रकोप को रोकथाम के लिए नियमित सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, गेमक्सीन पाउडर का छिड़काव एवं फागिंग के लिए कम से कम 15 और फोगिग मशीनों को तत्काल खरीदने की मांग उठाई।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!