बसपा दमदारी से लड़ेगी नगर निकाय चुनाव: अजय गौतम

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी नगर निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी। इसके लिए सभी नगर निकायों में कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। ये बातें बसपा मंडल जोन इंचार्ज अजय गौतम ने कही। गुरूवार को जिले की नवसृजित नगर पंचायत रामसनेहीघाट के वार्ड नंबर 3 जेठबनी में बहुजन समाज पार्टी की बैठक करके नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ लगकर सभासद सहित चेयरमैन के प्रत्याशी को जिताने का आवाहन किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का होना जरूरी है, बसपा बूथ स्तर पर सबसे मजबूत पार्टी है, इसलिए किसी भी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर समीक्षा बैठक में बहुजन समाज पार्टी अयोध्या मंडल के जोन इंचार्ज विश्वनाथ पाल एवं जोन इंचार्ज दिलीप कुमार विमल ने ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सजग होकर पार्टी की तरफ से घोषित प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य करना होगा, तभी चुनाव में सफलता मिलेगी। मंडल जोन इंचार्ज केके रावत ने जल्द ही पार्टी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी। इस दौरान आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर सचिव राधेश्याम रावत, विधानसभा अध्यक्ष मुकेश कनौजिया, भोला निषाद, संजय कनौजिया, मुसिम मुन्ना, अजय द्विवेदी, राजेश कुमार धीमान, रामचंद्र रावत, राम किशोर गौतम, सेक्टर अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, लल्लू कनौजिया, डॉ एसपी पाल, कमलेश वर्मा, तिलकचंद यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगल प्रसाद गौतम, सेक्टर अध्यक्ष राजेश रावत, फूलचंद गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!