आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व भागवत कथा के तीसरे दिन सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली ग्राम बसई में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व भागवतकथा के तीसरे दिन सैंकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। कथाव्यास शिखा किशोरी जी ने शबरी की कथा सुनाई तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए। गांव बसई में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में यज्ञ अध्यक्ष दामोदर ठाकुर महाराज व यज्ञाचार्य पं0 मुनीश शास्त्री ने काशी से पधारे विद्वान पंडितों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डलवाईं। यज्ञस्थल पर आयोजित भागवतकथा में बाल विद्वुषी शिखा किशोरी ने रामभक्त शबरी की कथा का विस्तार से प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि वर्षों तक अपने आराध्य प्रभु राम की प्रतीक्षा करने वाली शबरी अनन्य भक्त थीं। संसार के तानों को दरकिनार कर शबरी ने प्रभु के आगमन की आशा नहीं छोड़ी। उनकी कुटिया में जब प्रभु राम के चरण पड़े तो प्रफुल्लित शबरी ने अपने हाथों से अपने आराध्य को बेर खिलाए। अपनी अनन्य भक्त के हाथों जूठे बेर खाकर प्रभु ने शबरी का उद्धार कर दिया। शिखा किशोरी जी ने कहा कि प्रभु राम कभी भी अपने भक्तों को निराश नहीं करते। इस दौरान रामकिशोर महाराज, शिवचरण पुजारी, हरिद्वारी लाल पाठक, शिवनेश पाराशरी, राजेश कटिया, अरविंद, जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह, नरेश चंद्र तिवारी, ब्रह्मदेव पाठक आदि प्रमुखता से मौजूद रहे। इधर गांव जगत पीपरी में वृंदावन से पधारे विपिन बिहारी महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। यहां सुरेशपाल, खेमसिंह, मुनेशपाल, ब्रजनंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!