सड़क पार करते समय पिकप की जोरदार टक्कर से बाइक पर सवार युवक घायल..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। बाराबंकी बहराईच हाईवे पर दहेजिया मोड पर बाइक सवार को सड़क पार करते समय पिकप की जोरदार टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
थाना जहांगीराबाद निवासी मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद इकराम 21 वर्षीय और मोहम्मद साकिब पुत्र जमालुद्दीन 16 वर्षीय दोनों लोग बाइक से मसौली से वापस घर लौट रहे थे कि बाराबंकी रामनगर हाईवे पर दहेजिया मोड के निकट सड़क पार करते समय बाराबंकी की ओर से आ रही पिकप ने टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

