उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम में दी गई योजनाओं की जानकारी
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। एमएसएमई विकास कार्यालय कानपुर द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक बाराबंकी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पढ़ रहे छात्र छात्राओं को एक सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में उद्योग से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा और उनके प्रतिनिधियों द्वारा अपने विभाग में चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें जिला उद्योग केंद्र, बाराबंकी की सहायक आयुक्त उद्योग श्रीमती सुजाता सिंह द्वारा अपने विभाग की योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। वहीं बैंक ऑफ इंडिया से आए अनिल दीक्षित द्वारा बैंक की विभिन्न योजनाओ पर चर्चा की। हेरबोकेम बाराबंकी से आई उनकी टीम के द्वारा एक सफल उद्यमी कैसे बने इस पर चर्चा की गई। इसी कड़ी में एमएसएमई की गेस्ट फैकेल्टी राहुल श्रीवास्तव ने उद्यमिता के विभिन्न बिंदुओं एवं प्रोडक्ट सिलेक्शन पर विस्तार से चर्चा की। उसकी संभावनाओं के बारे में बताया। कार्यालय के सहायक निदेशक एसके पांडे ने एमएसएमई विकास कार्यालय की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सहायक निदेशक नीरज कुमार द्वारा स्टार्ट अप्स से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर राजकीय पॉलीटेक्निक की प्रधानाचार्या ने संस्थान के प्रति आभार जताया और प्रतिभागियों को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन पॉलिटेक्निक के उत्पल पांडे व समन्वय की ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर श्रीमती राखी रानी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया व इससे लाभान्वित हुए। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

