नगर निकाय : मतदाता सूची में नहीं दर्ज हो नाम तो अब भी मौका

प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर मतदाता बनने का मौका दिया है। निकाय चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने तक ऐसे लोग आवेदन कर अपने नाम मतदाता सूची में बढ़वा सकते हैं। अपना आवेदन उन्हें संबंधित निकाय के प्रशासक एवं एसडीएम के समक्ष देना होगा। जांच के उपरांत वैद्य पाए जाने पर ऐसे मतदाताओं के नाम सूची में बढ़ाए जाएंगे।चुनाव आयोग की ओर से इस बारे में रविवार को आदेश जारी कर दिया गया है। मतदान से ठीक पहले संशोधित मतदाता सूची जारी की जाएंगी। इधर देर रात नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पोलिंग बूथों की सूची को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा रहा। इसमें नगर निगम क्षेत्र में कुल 736 मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। नगर पालिका और नगर पंचायतों के मतदेय स्थलों की सूची को देर रात तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था। संभावना है कि सोमवार को ही इस सूची पर अंतिम मुहर लग सकेगी।

प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

Don`t copy text!