दो अभियुक्तों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास व 22,000/-22,000/- रू0 अर्थदण्ड….

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जनपद बाराबंकी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी की प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप मा0 न्या0 अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट नं0-44 बाराबंकी ने दो अभियुक्तों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास व 22,000/-22,000/- रू0 अर्थदण्ड से किया दण्डित

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जघन्य अपराधों में समुचित पैरवी करते हुये शीघ्र सजा दिलाये जाने के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/ कर्म0गण /पैरोकार द्वारा जघन्य अपराधों के अभियोगों की समुचित पैरवी माननीय न्यायालय में करते हुए साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को माननीय न्यायालय में समय से प्रस्तुत कराकर गवाही करवायी गयी,जिससे माननीय न्यायालय द्वारा थाना मोहम्मदपुर खाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 104/2015 धारा 363/366/34/376घ भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट बनाम रामू यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी ग्राम मरोचा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी 2.उत्तम कुमार वर्मा पुत्र सुन्दरलाल वर्मा निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में मा0 न्या0 अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट नं0-44 बाराबंकी द्वारा दोष सिद्ध करते हुये दोनों अभियुक्तगण को 20-20 वर्ष का कारावास 22,000/-रू0-22,000/-रू0 अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
संक्षिप्त विवरणः- वादी ने दिनांक 22.03.2015 को अभियुक्तगण द्वारा उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व गलत कार्य करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0-104/2015 धारा 363/366/34/376घ भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट बनाम रामू यादव पुत्र राम अवतार यादव नि0 ग्राम मरोचा थाना मो0पुरखाला जनपद बाराबंकी 2.उत्तम कुमार वर्मा पुत्र सुन्दरलाल वर्मा निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी पंजीकृत किया गया। तत्कालीन विवेचक द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करते हुए, विवेचना के उपरान्त अभियुक्तगण के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!