चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को होगी जेल: एसएसपी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

एसएम न्युज24टाइम्स आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक हुई। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने निर्देश दिए कि चुनाव में गड़बड़ी उत्पन्न करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर सीधे जेल भेजा जाए। पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार कक्ष में निर्देश दिए कि मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियों टीम जनपद के समस्त स्कूलों, कालेजों, बाजारों, शापिंग मॉल, मंदिर आदि के आस-पास पैदल गश्त व चेंकिग कर महिलाओं सेछेड़छाड़ एवं उत्पीड़न की घटनाओं को रोके। महिला संबंधी अपराधों में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाए। हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करें। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करें। थानेदार पैदल गश्त प्रतिदिन करें। लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करें। अपराधियों का अभियान चलाकर मासिक/त्रैमासिक सत्यापन शीघ्रता सेकराएं।एं वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाने के सीयूजी नंबर के बारे में लोगों को जागरूक करें। इस दौरान एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी ट्रैफिक मुकेश चन्द्र उत्तम, एएसपी/ सीओ-2 पुनीत द्विवेदी, सभी सीओ, सभी थानेदार आदि मौजूद रहे।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!