निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का रुख साफ, टिकट बंटवारे को लेकर क्या बोले भूपेंद्र चौधरी?

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

एसएम न्युज24टाइम्स यूपी नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। हालांकि अभी तारीखों का ऐलान होना बाकी। 762 निकायों का आरक्षण जारी होने के बाद राजनैतिक दलों ने अब प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। एक दिन पहले अखिलेश यादव ने नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को साइकिल के सिंबल पर लड़ाने का ऐलान किया तो वहीं भाजपा ने भी इसको लेकर रुख साफ कर दिया हैँ। बुधवार को मुरादाबाद पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद या वंशवाद को कभी बढ़ावा नहीं दिया गया। पार्टी ने चुनाव में हमेशा कार्यकर्ता के आधार पर फैसले लिए हैं। किसी परिवार का कोई कार्यकर्ता है तो उसे कार्यकर्ता के नाते नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में यूपी की तीनों सीटें भाजपा जीतेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह नेलोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताको ही तवज्जो दी जाएगी। टिकट बंटवारे में परिवार और वंशवाद को बढ़ावा नहीं मिलेगा। भाजपा ने कभी परिवारवाद नहीं किया। चुनाव में वही उतरेगा जो भाजपा का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा है सपा, बसपा या कांग्रेस नहीं। सपा मुलायम सिंह से शुरू होकर अखिलेश के पास चली गई। कांग्रेस गांधी परिवार तक सिमटी हैऔर बसपा अपना उत्तराधिकारी तलाश रही है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!